मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021

विश्वास.....

विश्वास... 
 ये शब्द कई बार सुना । लेकिन जब इसके वास्तविक अर्थ को समझने का प्रयत्न किया तो समझ में आया कि  "विश्वास" शब्द अपने अर्थ से कहीं अधिक विशाल और साहस से ओतप्रोत है***|

“खुद पर यक़ीन करने से आत्मबल बढता है...!! "

जीवन में एक पल ऐसा आता है जब हमारे पास कुछ भी नहीं होता दाव पर लगा कर एक और कोशिश करने के लिए तब ये आत्मविश्वास ही होता है जो हमे फिर से प्रयास करने की हिम्मत देता है***

अंग्रेजी भाषा का एक वाक्य है... "Selfdoubt"  आत्म संदेह...!!***जब तुम खुद पर, खुद की काबिलियत पर संदेह करने लगते हो तब तुम खुद को अपने उद्देश्य से दूर कर रहे होते हो.... ***और इसके विपरीत जब तुम खुद पर यक़ीन करने लगते हो तब तुमहारा उद्देश्य तुम्हें पहले से कहीं अधिक सरल और नजदीक मालूम पड़ता है....!! 

“ नन्हा शिशु जब चलने की कोशिश करता है तो कई बार गिरता है लेकिन वो फिर प्रयास करता है..... *** अंततः वह चलने लगता है......!!"
ध्यान देने योग्य बिंदु:-
1.) पहली बात ये कि शिशु को खुद पर यक़ीन था, 
2.) और दूसरा ये कि उसे खुद पर 0.1% भी 'selfdoubt' नही था||

"दूसरों पर विश्वास करोगे तो बिखर जाओगे,
  खुद पर विश्वास करोगे तो निखर जाओगे..!! "
                                          
                                                            -योगेश्वर                                                             @yogeshwar0013

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कलम से क्रांति

"कलम से क्रांति" कलम शक्तिशाली होती है, जो विचारों की उच्चाईयों को छू सकती है और बदलाव की आग को जला सकती है। "कलम से क्रांति...